रायगढ़

सडक़ चौड़ीकरण को लेकर कलेक्टर को दिए ज्ञापन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

के ब्लाक तमनार के दौरे में पहुंचे रायगढ़ कलेक्टर “तारण प्रकाश सिन्हा” को तमनार के मुख्य सड़क मार्ग पर हो रहे समस्या को ज्ञापन सौंपा कर अवगत कराया। अवगत हो की तमनार का मुख्य मार्ग निर्माणाधिन है। तमनार के बरभांठा चौंक से ही सभी स्कूलों, तहसील एवं सभी प्रकार के कार्यालय का पहुंच मार्ग है। पूरे तमनार ब्लॉक लोग इस मार्ग से होते अपने आवश्यक कार्य से तमनार आते हैं। इस मार्ग पर अनगिनत वाहन एवं भारी वाहनों के कारण जन मानष एवं स्कूली बच्चों में हमेशा दुर्घटना का भय बना रहता है एवं मुख्य चौंक पर अधिकतर जाम रहता है। जिससे व्यापारिक प्रतिष्ठान सफल नहीं हो पा रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

कलेक्टर महोदय को अवगत कराया कि पूर्व में कलेक्टर अमित कटारिया के कार्यकाल में चौड़ीकरण के दौरान तमनार के जो सड़क किनारे मकान बनाये थे उसको विकास कार्य के लिए अपना मकान या आवश्यक जमीन छोड़ दिये थे। जिससे कि वर्तमान में चौड़ीकरण किया जाता है तो मकान नहीं तोड़ना पड़ेगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

अध्यक्ष भारती जनता पार्टी मंडल तमनार जिला रायगढ़- “जतीन साव”ने कलेक्टर से विनम्र निवेदन किया है कि तमनार के राम मंदिर, बरभांठा चौंक से संध्या वस्त्रालय तक सड़क चौड़ीकरण कर डिवाईडर लगा कर स्कूली बच्चों पर संवेदनशील कार्य कर तमनार के आर्थिक एवं शैक्षणिक में अपना अमुल्य योगदान प्रदान करें ।
समाज सेवी जतीन साव जो भारती जनता पार्टी तमनार मंडल के अध्यक्ष हैं,जो पिछले पंद्रह सालों तमनार ब्लॉक के जनप्रतिनिधि रहे और हमेशा तमनार ब्लॉक के विकास कार्य के लिए आवश्यक बिंदुओं को बड़े मंचों में साझा करते रहते हैं।

Back to top button