छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर एवं बिलासपुर कमिश्नर हर्ष मंदर जी का रायगढ़ आगमन

रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर एवं बिलासपुर कमिश्नर हर्ष मंदर जी का रायगढ़ आगमन

रायगढ़ के पूर्व कलेक्टर हर्ष मंदर जी का दिनांक 15/09/2026 रात्रि आगवन होगा और 16/09/2029 को समय 10,30 से 2 बजे तक साईं श्रद्धा होटल रायगढ़ में सामाजिक कार्यकर्ता अधिवक्ता शिक्षाविद पत्रकारों और पूर्व साक्षरता कर्मीयों से जनसंवाद के माध्यम मुलाकात करेंगे । एवं 4 बजे से 5,30 तक उनके द्वारा कर्मचारियों के लिए केलो बिहार कालोनी रायगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहां के समिति एवं हितग्राहियों से मुलाकात करेंगे इसके बाद उनके द्वारा प्रारम्भ वृद्धा आश्रम और कुष्ठ उन्मूलन का काम किया गया जहां पर 6 बजे वृद्धा आश्रम और कुष्ठ वस्ती में रहने वाले परिवार के साथ मुलाकात करेंगे फिर भोजन और विश्राम कर सुबह रायपुर के लिए रवाना होंगे। श्री हर्षमंदर जी कलेक्टर के पद पर 11 माह के छोटे से कार्यकाल में सरकार में रहकर साक्षरता अभियान को जमीन पर उतारने का काम किया एवं रायगढ़ में लोक शक्ति समिति का गठन किया साथ ही सरकार में रहते हुए सूचना का अधिकार, भोजन का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, के तहत छत्तीसगढ़ में मितानिन कार्यक्रम ग्राम सभा एवं ग्रामसभा में महिलाओं की भागीदारी वन विधेयक कानून जैसे कानून को जमीनी स्तर पर लागू करने का काम किया वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा में रहते हुए भारतीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी में भी सेवाएं दी अब प्रशासनिक सेवाओं को त्याग कर एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में वेसहरा वेघर परिवार और बेसहारा बच्चों के लिए दिल्ली में काम कर रहे हैं परन्तु रायगढ़ के लोगों के साथ हमेशा उनका प्यार जुड़ाव बना रहा है इसलिए समय समय पर रायगढ़ वें उन सभी से मिलने आते रहते हैं एकबार पुनः उनके आगमन को लेकर रायगढ़ के लोग उत्साहित हैं उक्त जानकारी राजेश त्रिपाठी जन चेतना रायगढ़ द्वारा दी गई है

Back to top button