छत्तीसगढ़तमनाररायगढ़

पुंजीपथरा–तमनार मार्ग के फोरलेन निर्माण की स्वीकृति पर जतिन कुमार साव ने जताया आभार

पुंजीपथरा–तमनार मार्ग के फोरलेन निर्माण की स्वीकृति पर जतिन कुमार साव ने जताया आभार
रायगढ़। पुंजीपथरा–तमनार मार्ग को फोरलेन में विकसित किए जाने की स्वीकृति को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए भारतीय जनता पार्टी रायगढ़ के जिला महामंत्री जतिन कुमार साव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
जतिन कुमार साव ने कहा कि पुंजीपथरा–तमनार के 10 किलोमीटर मार्ग के फोरलेन निर्माण के लिए ₹46.43 करोड़ की स्वीकृति से क्षेत्र में आवागमन को नई गति मिलेगी। यह सड़क केवल यातायात सुविधा को बेहतर नहीं करेगी, बल्कि औद्योगिक गतिविधियों, व्यापार, रोजगार और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी मजबूती प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि तमनार क्षेत्र लंबे समय से औद्योगिक एवं आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। ऐसे में बेहतर सड़क अधोसंरचना समय की आवश्यकता है। फोरलेन सड़क बनने से आवागमन सुगम, सुरक्षित और तेज होगा तथा आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों और उद्योग जगत को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
जतिन कुमार साव ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले के विकास को नई दिशा मिल रही है। पुंजीपथरा–तमनार मार्ग की स्वीकृति इसी विकास यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का रायगढ़ जिले की जनता की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी जिले के विकास के लिए इसी तरह बड़े निर्णय और योजनाएं धरातल पर उतरेंगी, ऐसी अपेक्षा है।

Back to top button