रायगढ़

नहीँ लगेगा कोई शुल्क पार्किंग की भी की गई है व्यवस्था राष्ट्रीय रामायण महोत्सव कार्यक्रम स्थल तक कैसे है पहुँचना जानिए

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

पूर्णत: निशुल्क होगा राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में जनता के लिए प्रवेश, नही लगेगा कोई पास

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

सत्तीगुडी चौक से पहुंच सकते हैं कार्यक्रम स्थल तक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

आमजन के वाहन पार्किंग के लिए की गयी है पृथक व्यवस्था

रायगढ़/ छत्तीसगढ़ आगामी माह राममय होने जा रहा है। 01 से 03 जून तक रायगढ़ के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव के सभी कार्यक्रमों में जनता का प्रवेश पूर्णत: नि:शुल्क होगा। इसके लिए किसी भी प्रकार के पास की आवश्यकता नही होगी। आम जन सत्तीगुड़ी चौक की ओर से कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश कर सकते हैं। आम जन के वाहन के पार्किंग के लिए भी पृथक से व्यवस्था की जा रही है। आम जन की फोर व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था गल्र्स कॉलेज परिसर, गांधी गंज में की गई है। वहीं टू व्हीलर पार्किंग की व्यवस्था सेवा कुंज परिसर के पास, हंडी चौक में की गई है।
कार्यक्रम के रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि महोत्सव में विशेष रूप से अरण्य कांड पर केंद्रित रामायण गाथा की प्रस्तुति होंगी। मान्यता है कि भगवान श्री राम अपने वनवास काल के दौरान ज्यादातर समय छत्तीसगढ़ के दंडकारण्य में बिताए थे। महोत्सव में देश-विदेश के कलाकारों द्वारा भी आकर्षक स्वरूप में रामगाथा का मंचन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस वृहद आयोजन में प्रतिदिन राष्ट्रीय स्तर के बड़े कलाकारों की प्रस्तुतियाँ भी होंगी। 1 जून को इंडियन आइडल फेम शंमुख प्रिया और सारेगम फेम शरद शर्मा शिरकत करेंगे। वहीं 2 जून को मशहूर गायक बाबा हंसराज रघुवंशी और लखबीर सिंह लक्खा की संगीतमय प्रस्तुतियाँ होंगी। 3 जून को लोकप्रिय भजन गायिका मैथिली ठाकुर और देश के मशहुर कवि कुमार विश्वास की प्रस्तुति से रामभक्ति की धारा बहेगी।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर राज्य शासन द्वारा राम-वन-गमन पर्यटन परिपथ परियोजना के तहत भगवान श्री राम के वनवास काल के दौरान यात्रा से जुड़े प्रदेश की ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन के रुप में विकसित किया जा रहा है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक जहाँ-जहाँ श्री राम के चरण पड़े हैं, उन स्थलों को पर्यटन के रुप में विकसित किया जा रहा है।
Taran Prakash Sinha

Back to top button