छत्तीसगढ़रायगढ़

मुख्यमंत्री सहित अन्य मंत्रियों ने भी अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा

रायगढ़/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में अपने विभागों की बजट तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी, सचिव वित्त श्री अंकित आनंद, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी.दयानंद सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित हैं।
मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, विमानन, पशु पालन, मत्स्य पालन एवं आयाकट, ग्रामोद्योग विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी और कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने की विभागीय बजट की समीक्षा

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कैबिनेट मंत्री श्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा एवं समीक्षा बैठक की। श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने आज मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित इस बैठक में महत्वपूर्ण योजनाओं के बजट को लेकर विभागीय अधिकारियों से विस्तारपूर्वक चर्चा की। बैठक में कृषक उन्नति योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, चिराग योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, विद्यार्थियों के लिए कोचिंग की व्यवस्था सहित विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के बजट एवं अनुदान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। श्री चौधरी एवं श्री नेताम ने विभागों के बजट की समीक्षा एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल और वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने विभागीय बजट पर की चर्चा

शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज यहां महानदी भवन मंत्रालय में स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति विभाग के बजट सत्र को लेकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की। मंत्रीद्वय द्वारा बैठक में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Back to top button