छत्तीसगढ़तमनार

जनपद अध्यक्ष तमनार जागेश सिदार ने किया सघन जनसंपर्क, आमजन की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

जनपद अध्यक्ष तमनार जागेश सिदार ने किया सघन जनसंपर्क, आमजन की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

रायगढ़/तमनार।
जनपद पंचायत तमनार के अध्यक्ष श्री जागेश सिदार ने अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का दौरा कर सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से सीधे संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

जनसंपर्क अभियान के तहत श्री सिदार ने राशन कार्ड, पेयजल संकट, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

जनता से मिलते हुए श्री सिदार ने कहा, “जनता की समस्याएं ही मेरी प्राथमिकता हैं। राशन वितरण में गड़बड़ी, पेयजल की अनुपलब्धता या स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि समयबद्ध तरीके से सभी समस्याओं का समाधान हो।”

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण की स्थिति का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों से पारदर्शिता एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों के हालात की जानकारी ली और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।

जनपद अध्यक्ष के इस दौरे से ग्रामीणों में उत्साह देखा गया और लोगों ने आशा जताई कि उनकी वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान अब शीघ्र होगा।

Back to top button