छत्तीसगढ़तमनाररायगढ़

करंट से हाथी की मौत, भाजपा नेता बसंत राठिया आरोपी के साथ तीन लोग गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

करंट से हाथी की मौत, भाजपा नेता बसंत राठिया आरोपी के साथ तीन लोग गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड अंतर्गत केरखोल गांव में जंगली जानवरों को मारने के लिए बिछाए गए विद्युत तार की चपेट में आने से एक हाथी की दर्दनाक मौत हो गई। वन विभाग की जांच में मामला सामने आने के बाद आरोपी के रूप में भाजपा नेता बसंत राठिया, जो कि पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति हैं, का नाम सामने आया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

सूत्रों के अनुसार, खेत की सुरक्षा के नाम पर गैरकानूनी रूप से बिजली का तार जोड़ा गया था, जिससे करेंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान हाथी उस तार की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, वहीं आरोपी बसंत राठिया के साथ रामनाथ राठिया बिरसिंह मांझी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है और प्रशासन से कड़ी कार्यवाही की मांग की जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अक्सर जंगली हाथियों की आवाजाही रहती है, बावजूद इसके कई लोग गैरकानूनी विद्युत जाल बिछाकर फसलों की रखवाली करने के बहाने वन्य जीव का शिकार करते हैं, जिससे ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं।

विद्युत विभाग की भी बड़ी लापरवाही
सोचने वाली बात यह है कि क्या इन मामलों में विद्युत विभाग का लापरवाही उजागर नहीं होता है अगर इस तरह से तार बिछाने में लोग कामयाब होते हैं तो कहीं ना कहीं इसमें विद्युत विभाग का भी संरक्षण मिलता नजर आता है क्योंकि धारा प्रवाहित तार पर किसी भी तरह से नंगे तारों को नहीं जोड़ा जा सकता कहीं ना कहीं विद्युत प्रवाहित बंद होने पर ही तार जोड़ा जा सकता है फिर विद्युत विभाग द्वारा जब टी पी नहीं की गई तो फिर तार कैसे जोड़ा गया यह भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है ऐसे में विद्युत विभाग की कार्यशैली पर भी प्रश्न उठाए जा सकते है

Back to top button