छत्तीसगढ़रायगढ़

देवगढ़ हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को मिली सायकल

देवगढ़ हाई स्कूल में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को मिली सायकलरायगढ़ जिले के तमनार विकास खंड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल देवगढ़ में सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को सायकल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्री बंशी चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रताप नारायण बेहरा माध्यमिक शाला के अध्यक्ष शोभा बेहरा प्राथमिक शाला के अध्यक्ष लवकुश राठिया ग्राम पंचायत उपसरपंच अनीता बेहरा पंच विशेश्वर बारीक पंच सुलोचना सिदार एवं शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं। मुख्य अतिथि श्री बंशी चौधरी ने छात्राओं को सायकल वितरित करते हुए कहा कि राज्य शासन की यह योजना बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकेंगी।
उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है और बेटियों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। सायकल मिलने से छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा तथा वे बिना किसी बाधा के विद्यालय पहुंच सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए छात्राओं को पढ़ाई के प्रति गंभीर रहने की अपील की। अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और कार्यक्रम का समापन हुआ।

Back to top button