
बहुप्रतीक्षित मांग को मिली मंज़ूरी, महाविद्यालय तमनार का बाउंड्रीवॉल स्वीकृत
तमनार क्षेत्र के लिए एक बड़ी और लंबे समय से प्रतीक्षित सौगात सामने आई है। शासकीय महाविद्यालय तमनार में बाउंड्रीवॉल निर्माण हेतु ₹53 लाख 70 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी द्वारा दी गई है।
महाविद्यालय परिसर में बाउंड्रीवॉल के अभाव में वर्षों से सुरक्षा एवं अनुशासन से जुड़ी समस्याएं बनी हुई थीं। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा, महाविद्यालय की संपत्ति की रक्षा तथा शैक्षणिक वातावरण को सुव्यवस्थित बनाए रखने की दृष्टि से बाउंड्रीवॉल की मांग लगातार उठाई जा रही थी, जो अब जाकर पूरी हुई है।
इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे तमनार क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाउंड्रीवॉल निर्माण से न केवल महाविद्यालय की सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि अनुशासित और सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का भी निर्माण होगा। साथ ही यह कार्य शासन की शिक्षा के प्रति गंभीरता और क्षेत्रीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।