
तमनार कसडोल वुड्स वैली हाई स्कूल में खेल वार्षिक उत्सव संपन्न


तमनार विकास खंड के कसडोल में संचालित वुड्स वैली स्कूल में हर्षोल्लास के साथ वार्षिक खेल उत्सव का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माता सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके बाद मार्च पास्ट और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों ने विभिन्न खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों की खूब तालियाँ बटोरीं।
चैंपियन हाउस यमुना बॉयज चैंपियन नैतिक नायक गर्ल्स चैंपियन दुतीका तो वही क्रिकेट में भी बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया दौड़ रिले रेस सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं अन्य खेलों में भी बच्चों की सहभागिता रही कार्यक्रम समापन में मुख्य अतिथि ऋषिकेश शर्मा सी एस आर हेड जिंदल पावर लिमिटेड तमनार प्रताप बेहरा सचिव पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव जनक राम साहू नरेश कुमार साहू प्रबंध समिति अध्यक्ष राम सिंह सिदार उपाध्यक्ष एवं सरपंच उपसरपंच आदि कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र प्रदान किए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है बल्कि टीम वर्क, आत्मविश्वास और अनुशासन भी विकसित होता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर खेल भावना बनाए रखने हेतु प्रेरित किया।तो वही प्रताप बेहरा ने उद्बोधन में कहा कि आज बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का होना बहुत जरूरी है क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है अनुशासित बच्चे ही देश के भविष्य है स्कूल की जो अनुशासन है काबिले तारीफ है
अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे आयोजन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का उत्साह देखने लायक रहा।