
तमनार। तमनार क्षेत्र के बरमूडा गांव में महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद राधेश्याम राठिया जिला पंचायत सदस्य रमेश बेहरा जनपद पंचायत तमनार अध्यक्ष जागेश सिदार मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा जयनंदन राठिया ज्ञानेश प्रधान यादलाल नायक शोभा बेहरा अहिल्या सिदार सरपंच अनीता बेहरा उपसरपंच की उपस्थिति में फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। कार्यक्रम में ग्रामीणों सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद रहे।
शुभारंभ अवसर पर सांसद राठिया ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है तो केवल उचित मंच और प्रोत्साहन की। उन्होंने युवाओं से खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।
आयोजकों के अनुसार कबड्डी प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों की टीमें हिस्सा ले रही हैं तथा विजेता टीम को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।