छत्तीसगढ़तमनार

जोबरो प्रीमियम लीग 2026 का भव्य समापन, खेल भावना की मिसाल बना टूर्नामेंट जोबरो प्रीमियम लीग 2026

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

जोबरो प्रीमियम लीग 2026 का भव्य समापन, खेल भावना की मिसाल बना टूर्नामेंट
जोबरो प्रीमियम लीग 2026 का मेगा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

फाइनल मुकाबला बिजना एवं समकेरा की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बिजना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 107 रनों का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए समकेरा की टीम 20 रनों से पीछे रह गई और बिजना ने खिताब अपने नाम किया।
यह टूर्नामेंट अपने 7वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इस वर्ष पूरे टूर्नामेंट में एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां फ्री एंट्री फीस रखी गई और 16 टीमों को बिना किसी शुल्क के भाग लेने का अवसर दिया गया, जिसकी खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों ने सराहना की।
फाइनल मुकाबले के दौरान जोबरो के स्टार खिलाड़ी युवराज रश्मि राज मिश्रा ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सभी को भावुक कर दिया। वहीं छत्तीसगढ़ के चर्चित एवं वायरल एम्पायर बिट्टू रंगीला (डांसर एम्पायर) ने अपनी अनोखी अंपायरिंग शैली से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
मैच के मुख्य अतिथि अंकित बंसल जी रहे। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा—
“जोबरो प्रीमियम लीग जैसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सशक्त मंच हैं। फ्री एंट्री जैसी पहल यह दर्शाती है कि खेल सबके लिए है। इससे युवाओं में अनुशासन, एकता और भाईचारे की भावना मजबूत होती है।”
इस अवसर पर मिनकेतन बेहरा, उजागर मति राठिया, दयाधर प्रधान, आशीष मिश्रा, राजेंद्र शर्मा, सड़ाकास, जहरू, ओमप्रकाश शर्मा, हरावती सिदार, कमला वैष्णव, लक्ष्मण झरिया, कथावाचक अंकित मिश्रा, नीलकंठ चौधरी, चन्द्रिका नायक, सत्यनारायण गुप्ता, बाबूलाल भगत सहित वरिष्ठ ग्रामीणजन एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन समारोह में विजेता टीम बिजना को ₹20,000 नगद राशि एवं ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि उपविजेता टीम समकेरा को ₹11,000 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
जोबरो प्रीमियम लीग 2026 खेल, उत्साह और सामाजिक समरसता का प्रतीक बनकर यादगार बन गया।

Back to top button