छत्तीसगढ़रायगढ़

कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में सभी स्कूलों के छात्रों की अनिवार्य सहभागिता एनसीईआरटी व राज्य पाठ्यपुस्तकों से ही अध्यापन, नियम उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

कक्षा 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में सभी स्कूलों के छात्रों की अनिवार्य सहभागिता

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

एनसीईआरटी व राज्य पाठ्यपुस्तकों से ही अध्यापन, नियम उल्लंघन पर होगी कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

*केंद्रीकृत परीक्षा व्यवस्था को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने ली अशासकीय शालाओं की समीक्षा बैठक*

रायगढ़, 7 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के. वेंकट राव ने अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक सेंट जेवियर स्कूल, बोईरदादर में ली। बैठक में छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग रायपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा के आयोजन एवं उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन संबंधी जारी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहां कि कक्षा पांचवीं एवं आठवीं की केंद्रीकृत परीक्षा में राज्य के समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों के विद्यार्थियों की सहभागिता अनिवार्य होगी।
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार कक्षा पांचवीं की परीक्षा 16 से 25 मार्च तक तथा कक्षा आठवीं की परीक्षा 17 मार्च से 6 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा संचालन की संपूर्ण जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपी गई है।
समीक्षा बैठक में सभी अशासकीय शालाओं के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल से संबद्ध विद्यालयों में छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम एवं स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा प्रदत्त पुस्तकों से तथा सीबीएसई व अन्य बोर्ड से संबद्ध विद्यालयों में केवल एनसीईआरटी की पुस्तकों से ही अध्यापन किया जाएगा। अन्य प्रकाशकों की पुस्तकों से पढ़ाने पर विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही, किसी भी विद्यालय द्वारा पालकों को किसी एक दुकान से पुस्तक, कॉपी, ड्रेस या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जाएगा और न ही स्कूल परिसर में इन वस्तुओं का विक्रय किया जाएगा। शिकायत सही पाए जाने पर संबंधित स्कूल पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
बैठक में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणामों की समीक्षा करते हुए इस वर्ष जिले के लिए कक्षा 10वीं में 85 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं में 90 प्रतिशत परिणाम का लक्ष्य निर्धारित किया गया। प्री-बोर्ड परीक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त छात्रों के लिए विशेष मेंटर नियुक्त कर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर परीक्षा नोडल अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, शाखा प्रभारी लोकेश गुप्ता, सेंट जेवियर स्कूल के प्राचार्य सहित जिले के अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्य एवं प्रबंधक उपस्थित रहे।

Back to top button