छत्तीसगढ़रायगढ़

नगर पंचायत तमनार के अध्यक्ष बने अश्वनी पटनायक तो वहीं उपाध्यक्ष सुरेन्द्र साहू

रायगढ़ जिला के
तमनार में नवगठित नगर पंचायत की समितियों का गठन कर दिया गया है। नगर पंचायत प्रशासन ने विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है।
समिति के अध्यक्ष पद पर अश्वनी पटनायक को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र साहू को नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही पांच सदस्यीय टीम का भी गठन किया गया है, जिसमें –
गीतांजलि पटनायक
जगन्नाथ सीदार
हेम लाल साहू
योगेश गुप्ता
ज्योति पटेल
को सदस्य बनाया गया है।
नगर पंचायत के गठन के बाद यह पहला प्रमुख संगठनात्मक निर्णय माना जा रहा है। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि नई टीम विकास कार्यों को गति देगी और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान देगी।
अधिक अपडेट के लिए जुड़े रहें।

Back to top button