छत्तीसगढ़रायगढ़

जनपद पंचायत तमनार अंतर्गत VBG Ram G का हो रहा व्यापक प्रचार प्रसार

भारत सरकार के महत्वाकांक्षी VB G RAM G अधिनियम की वैधानिक विशेषताओं और लाभों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के ग्राम पंचायत देवगढ़ में व्यापक जन-संवाद (IEC) कार्यक्रम सं

चालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिनियम के प्रावधानों के प्रति संरचित सार्वजनिक सूचना, स्पष्टीकरण और जागरूकता प्रदान करना है।
अभियान की शुरुआत 26 जनवरी से हुई, जिसके अंतर्गत अब तक तीन महत्वपूर्ण चरणों को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है।इस अभियान के तहत चौथे सप्ताह में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवगढ़ में विद्यार्थियों के द्वारा थीम आधारित पेंटिंग के द्वारा
महात्मा गांधी जी और विकसित भारत के गाँव’ विषय पर पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिताओं के माध्यम से नई पीढ़ी को ग्रामीण विकास की अवधारणा से जोड़ा जा रहा है।
इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती सुनीति राठिया जी,अध्यक्ष जनपद पंचायत तमनार श्री जागेश सिदार ,मंडल अध्यक्ष सरोज बेहरा महामंत्री झूमक लाल कुराल ज्ञानेश प्रधान अहिल्या सिदार सरपंच ग्राम पंचायत देवगढ़ शोभा बेहरा गोलू रानी राठिया यादलाल नायक तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में स्थितियों द्वारा योजना से जुड़े प्रावधानों पर प्रकाश डाला गया।एवं उत्कृष्ट पेंटिंग को पुरस्कार वितरण कर प्रोत्साहित किया गया

Back to top button