छत्तीसगढ़तमनाररायगढ़

सेमीजोर आत्महत्या कांड में सुसाइड नोट की चर्चा, नाम उजागर होने के बाद भी कार्रवाई नहीं… पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

सेमीजोर आत्महत्या कांड में सुसाइड नोट की चर्चा, नाम उजागर होने के बाद भी कार्रवाई नहीं… पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

तमनार/रायगढ़।
तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमीजोर गांव में विगत दिनों हुई आत्महत्या की घटना अब नया मोड़ लेती नजर आ रही है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कथित तौर पर दो लोगों के नाम लिखे होने की बात कही जा रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, पुलिस द्वारा सुसाइड नोट जप्त किए जाने की चर्चा भी सामने आई है, लेकिन घटना के बीस इक्कीस दिन बीत जाने के बाद भी अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं होने से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुसाइड नोट में नाम दर्ज हैं, तो पुलिस द्वारा संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ या अन्य कानूनी प्रक्रिया में तेजी क्यों नहीं दिखाई जा रही है? आखिर जांच किस दिशा में आगे बढ़ रही है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा।
इस पूरे मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि मामले को गंभीरता से लिया जाता तो अब तक कोई न कोई कार्रवाई सामने आ जाती।
हालांकि, आधिकारिक रूप से पुलिस विभाग की ओर से अब तक सुसाइड नोट की पुष्टि या उसमें दर्ज नामों को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है।
अब देखना होगा कि जांच किस दिशा में आगे बढ़ती है और क्या सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाती है या मामला फाइलों में ही सिमट कर रह जाएगा।
(नोट: पुलिस जांच पूरी होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी ठहराना उचित नहीं है।)

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)
Back to top button