
भाजपा मंडल घरघोड़ा में प्रशिक्षण वर्ग संपन्न

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर, पूरे प्रदेश में मंडल स्तरीय प्रशिक्षण अभियान की शुरुवात की गई जिस क्रम में मंडल घरघोड़ा में दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया उक्त प्रशिक्षण वर्ग सात सत्रों में किया जाना तय था, सर्व प्रथम उक्त कार्यक्र के शुभारंभ में रायगढ़ जिले के प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी ने ध्वजारोहण कर, कार्यक्रम की शुरुवात की, उक्त कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रायगढ़ लोकसभा के सांसद राधेश्याम राठिया जी, भारतीय जनता पार्टी के जिले के प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी, रायगढ़ जिले के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल जी, रायगढ़ जिले पूर्व महामंत्री सतीश बेहरा जी, रायगढ़ जिले के महामंत्री विकास केडिया जी, जिला उपाध्यक्ष नरेश पंडा जी, जिला कार्यसमिति सदस्य जैनेश्वर मिश्रा जी, पूर्व भाजपा अल्पसंख्यक प्रदेश अध्यक्ष शकील मोहम्मद जी, आईटी सेल प्रमुख अंशु टुटेजा जी, इस वर्ग के वर्गाधिकारी व जिला भाजपा के उपाध्यक्ष विनायक पटनायक जी, उपस्थित रहे, सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामप्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पट के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष डॉ.राजेश पटेल जी ने प्रशिक्षण वर्ग के संबंध में अपना अध्यक्षीय उद्बोधन दिया, उसके बाद जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर जी द्वारा प्रशिक्षण वर्ग के नियमों व उपयोगिता के बारे में बताया तत्पश्चात क्षेत्रीय सांसद राधेश्याम राठिया जी ने सभी अच्छे से प्रशिक्षण करने हेतु सभी प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दी।
*प्रथम सत्र में पार्टी के इतिहास विकास विषय पर प्रशिक्षण होना था उक्त सत्र के वक्ता के रूप में श्री सतीश बेहरा जी तथा उक्त सत्र की अध्यक्षता श्री शकील मोहम्मद ने की।
*द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान विषय पर वक्ता के रूप में पूर्व विधायक विजय अग्रवाल जी उक्त सत्र की अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष सहनू पैंकरा जी ने की।
*तृतीय सत्र कार्य पद्धति विषय पर था जिसके वक्ता के रूप में श्री जतिन साव जी तथा उक्त सत्र की अध्यक्षता श्री नीलांचल पंडा ने की
*चतुर्थ सत्र कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर वक्ता के रूप में रायगढ़ जिला के महामंत्री विकास केडिया जी तथा सत्र की अध्यक्षता धीरेंद्र त्रिपाठी ने की।
पंचम सत्र सोशल मीडिया के वक्ता अंशु टुटेजा अध्यक्षता सहोदरा राठिया जी ने की
छठवें सत्र के वक्ता बूथ प्रबंधन के वक्ता गोकुल नारायण यादव जी तथा अध्यक्षता पार्षद श्रीमती कल्पना शर्मा जी रहे।
वही द्वितीय दिवस सप्तम सत्र के वक्ता खरसिया के छाया विधायक महेश साहू जी तथा अध्यक्षता श्री सुनील सिंह ठाकुर जी ने की।
वही सातों सत्र के बाद अंतिम सत्र के रूप में जिज्ञासा व समाधान पर था जिसके वक्ता के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान जी रहे वही उक्त सत्र की अध्यक्षता श्री नरेश पंडा जी ने की।
अंत में व्यावहारिक ज्ञान हेतु नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभी प्रशिक्षार्थियों के साथ गए जहां के BMO डॉ.सेत राम पैंकरा जी व डॉक्टर विकास शर्मा जी ने स्वास्थ्य केंद्र में मिल रही सुविधाओं व सरकार द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में रायगढ़ जिले के उपाध्यक्ष व इस प्रशिक्षण वर्ग के वर्गाधिकारी श्री विनायक पटनायक जी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा उक्त कार्यक्रम में सहयोग किए सभी मोर्चा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, व्यवस्था में लगे सभी सहयोगियों व कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट किया। पूरे कार्यक्रम के मंच संचालन मंडल के महामंत्री हंस राज गुप्ता ने किया उक्त कार्यक्रम में नियंत्रक के रूप में रितेश शर्मा जी रहे।