छत्तीसगढ़रायगढ़

क्या हुआ जब चपले धान खरीदी केंद्र में पहुंचे कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

चपले धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

केन्द्र में धान के स्टॉक का करवाया फिजिकल वेरिफिकेशन, किसानों से की चर्चा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

जिले में खाद बीज केन्द्रों के स्टॉक वेरिफिकेशन करवाने के दिए निर्देश

रायगढ़ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल आज खरसिया विकासखंड के चपले के धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण में पहुंचे। यहां उन्होंने धान खरीदी का स्टॉक वेरिफिकेशन करवाया और प्रबंधक से अब तक हुई खरीदी के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने खरीदी केन्द्र में धान बेचने पहुंचे किसानों से बातचीत की और अपने सामने धान का तौल करवाया। उन्होंने मॉइश्चर मीटर से धान की नमी की जांच भी करवाई। कलेक्टर श्री गोयल ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित मात्रा में नमी वाले धान की खरीदी हो, इसका विशेष रूप से ध्यान रखें। उन्होंने खरीदी केन्द्र में धान खरीदी के लिए जारी टोकन और खरीदी गई मात्रा की जानकारी का मिलान भी रजिस्टर से किया। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश देते हुए कहा कि टोकन जारी होने के बाद कितने लोगों ने कितनी मात्रा में धान बेचा है,यह नियमित रूप से संधारित होना चाहिए। धान खरीदी के लिए अब कुछ दिन ही शेष हैं, ऐसे में पूरी सतर्कता बरती जाए।
कलेक्टर श्री गोयल ने इस दौरान खरीदी केन्द्र में धान बेचने आए किसानों से भी बातचीत की। उन्होंने किसानों से धान खरीदी के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि टोकन कटाने के बाद आज धान बेचने के लिए आए हैं। कलेक्टर श्री गोयल ने खरीदी केन्द्र प्रभारी को निर्देश देते हुए कहा कि धान बेचने आए किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सबके धान की व्यवस्थित रूप से तौलाई करवाएं। कलेक्टर श्री गोयल ने धान के उठाव के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्दर यादव, एसडीएम खरसिया श्री रोहित सिंह, खाद्य अधिकारी श्री चितरंजन सिंह, डीएमओ श्री प्रवीण पैंकरा, अपेक्स बैंक नोडल अधिकारी श्री सोढ़ी, खरसिया अपेक्स बैंक प्रभारी श्री सुनील सोढ़ी एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

जिले के खाद बीज केंद्रों में स्टॉक वेरिफिकेशन करवाने के दिए निर्देश

कलेक्टर श्री गोयल ने चपले में खाद बीज स्टॉक को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने खाद बीज के स्टॉक के जानकारी नियमित रूप से अपडेट करने और केन्द्र में स्टॉक के फिजिकल वेरिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को पूरे जिले के खाद बीज केंन्द्रो के स्टॉक वेरिफिकेशन करने के लिए निर्देशित किया।

Back to top button