छत्तीसगढ़रायगढ़

मुख्यमंत्री साय रायगढ़ दौरे पर विभिन्न कार्यक्रमों में किये शिरकत

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पुसौर धान खरीदी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

धान बेचने आए किसानों से की चर्चा, पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही, मुख्यमंत्री ने कहा अंतर की राशि जल्द मिलेगी किसानों को

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

धान खरीदी की तारीख बढ़ाने को किसानों ने बताया मुख्यमंत्री श्री साय का संवेदनशील निर्णय, धान बोनस भुगतान के लिए भी जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री साय- किसान हित में छुट्टी के दिनों में भी होगी खरीदी

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी की माप करवाई

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज रायगढ़ जिले के प्रवास के दौरान पुसौर धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव भी इस दौरान साथ रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धान बेचने आए किसानों से चर्चा की। उन्होंने पूछा धान बेचने में कोई तकलीफ तो नही हो रही है। किसान पार्थिव केदार ने बताया कि हाल के कुछ दिनों में हुई बारिश के चलते धान नही बेच पाए थे। लेकिन आपके द्वारा खरीदी की तारीख बढ़ाने के फैसले से हमारी चिंता दूर हो गई। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसान हित में शनिवार और रविवार को छुट्टी के दिन भी खरीदी होगी। उन्होंने कहा कि किसानों को अंतर की राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा। धान के दो वर्ष का बकाया बोनस जारी करने को लेकर भी किसानों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। किसानों ने कहा कि एक मुश्त राशि मिलने से आर्थिक राहत मिली है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस दौरान समिति में हो रही खरीदी को देखा और धान बेचने आए दूसरे किसानों से भी चर्चा की। उन्होंने अपने सामने धान का तौल करवाया और मॉइश्चर मीटर से नमी मपवायी। मुख्यमंत्री श्री साय ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों से व्यवस्थित रूप से खरीदी पूर्ण कर ली जाए
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील निर्णय से धान खरीदी की अंतिम तारीख 4 तारीख तक बढ़ाई गई है। छत्तीसगढ़ में पहली बार शनिवार और रविवार को अवकाश के दिनों में भी खरीदी होगी।

माननीय मुख्यमंत्री जी का उद्बोधन

रायगढ़ के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। आज यहां शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है

मैं शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को नमन करता हूं

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की स्मृतियां रगों में जोश भरती हैं

देश के दुश्मनों का मुकाबला करने में वे कभी रुके नही, थके नही

जब आतंवादियों ने हमला किया तो आखिरी गोली तक वे दुश्मनों से लड़ते रहे, उन्होंने अपनी पत्नी अनुजा और बेटे अबीर के साथ शहादत दी

उनके इस अमर बलिदान को हम नमन करते हैं

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में स्थापित शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की प्रतिमा का किया अनावरण

वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी, शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी की माता श्रीमती आशा त्रिपाठी व पिता श्री सुभाष त्रिपाठी इस दौरान रहे साथ

13 नवंबर 2021 को मणिपुर में आतंकवादी हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी और 6 वर्षीय पुत्र अबीर त्रिपाठी हुए थे शहीद

भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा दी गई सलामी

रायगढ़ में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम के बाहर स्थापित की गई है प्रतिमा

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के अमर शहादत को नमन करने परिवारजनों के साथ बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, शहर के नागरिक व आमजन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी ने 13 नवंबर 2021 को म्यांमार सीमा से लगे विहाँग में अलगाववादी समूह द्वारा घात लगाकर किए हमले में अपने जवानों को बचाते हुए अंतिम गोली तक मुकाबला किया और सर्वोच्च बलिदान देते हुए अपनी पत्नी श्रीमती अनुजा, बेटे अबीर के साथ वीरगति को प्राप्त हुए

सेना की ओर से ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, ब्रिगेडियर आशीष दास मंच पर उपस्थित हैं

Back to top button