छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने दिए करोडों की सौगात जानिए कौन से जिले में


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भिलाई में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकांनद तकनीकी विश्वविद्यालय के शैक्षणिक भवन के आर्यभट्ट भवन सहित 209 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण- शिलान्यास किया। इन कार्यों में दुर्ग संभाग में 175 करोड़ 90 लाख रूपए की लागत से नव निर्मित 43 कार्यों का लोकार्पण और 9 करोड़ 39 लाख रूपए के 9 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
सीएसवीटीयू परिसर में आर्यभट्ट भवन लगभग 10 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत शैक्षणिक भवन तैयार किया गया है।इस भवन में विभिन्न पाठ्यक्रम डिप्लोमा, बी टेक (ऑनर्स), एम् टेक एवं पी एच डी की कक्षाएं संचालित होंगी एवं छात्रों के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट हेतु अंतर्राष्ट्रीय कंपनी ‘न्युक्लियस टेक’ का आफिस संचालित होगा।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग संभाग और स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय के लिए बड़ा सौभाग्य की बात हैं कि आज एक साथ करोड़ो रुपए का विकास कार्यो का लोकार्पण और भूमि पूजन किया गया, धर्मांतरण को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है, कोई भी व्यक्ति स्वतंत्रता से किसी भी धर्म को अपना सकता है, लेकिन गरीबी,शिक्षा और पैसे के लालच देकर किसी को धर्म परिवर्तन करना यह गैरकानूनी है।वहीं लालू प्रसाद यादव टिप्पणी मोदी जी का कोई परिवार नहीं है उसको लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी का जितना परिवार है ना किसी का होगा, क्योंकि 140 करोड़ लोग उनके परिवार में सदस्य हैं, महतारी वंदन को लेकर कहा कि अभी तो 70 लाख 14 हजार फॉर्म पात्र पाए गए हैं, बहुत जल्दी उनके खाते में उनका पैसा पहुंच जाएगा। अब तक कोई फॉर्म नहीं भरा होगा, उसके लिए आगे भी फॉर्म भर सकता है,सतत फॉर्म निरंतर चलते रहेगा।वहीं छत्तीसगढ़ के 11 के 11 सीट भाजपा भारी बहुमत से जीतने वाली है।।

Related Articles

Back to top button