छत्तीसगढ़रायगढ़

कृषक उन्नति योजना से मिले पैसों से किसान ने खरीदी नई मोटर सायकल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

कृषक उन्नति योजना से मिले पैसों से किसान ने खरीदी नई मोटर सायकल

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

रायगढ़, 24 दिसम्बर 2024/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित के लिए कृषक उन्नति योजना का शुभारंभ किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की महत्वपूर्ण कृषक उन्नति योजना से किसानों को मेहनत का पूरा सम्मान मिल रहा है। जिससे आज किसान आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं।
रायगढ़ जिले के विकासखण्ड धरमजयगढ़ अंतर्गत ग्राम-कटाईपाली डी निवासी किसान राजकुमार यादव ने बताया कि कृषक उन्नति योजना से उनके आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि उनके पास कुल 6.85 एकड़ खेत है जिसमें प्रतिवर्ष खरीफ मौसम में 4.40 एकड़ में धान की खेती करते है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में लगभग 84 क्विंटल धान बेचा था। जिसका समर्थन मूल्य 2183 रुपये प्रति क्ंिवटल के हिसाब से जिसमें 1 लाख 83 हजार 372 रुपये एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के द्वारा शुरू की गई कृषक उन्नति योजना से खाते में 77 हजार 28 रुपये अंतर की राशि प्राप्त हुई थी। इस तरह उन्होंने कुल 2 लाख 60 हजार 400 रूपये एक वर्ष में प्राप्त किया। उन्होंने प्राप्त राशि से अपने बेटे की शादी की और घरेलू उपयोग के लिए एक मोटर सायकल भी खरीदी। मोटर सायकल खरीदनेे के पश्चात वे काफी खुशी महसूस किए। उन्होंने बताया कि पहले मोटर सायकल नहीं होने पर रायगढ़ सहित आसपास कही जाने पर या तो सायकल से जाना पड़ता था या फिर बस के सहारे, जिससे समय लगता था और परेशानी भी होती थी। लेकिन अब स्वयं की मोटर सायकल होने पर आने-जाने में सुविधा हुई है और समय की बचत भी हो रही है। किसान श्री यादव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कृषक उन्नति योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस योजना से किसान आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हो रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री साय को धन्यवाद दिया।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के किसानों से 3100 रूपए क्विंटल की दर से धान खरीदी की गारंटी दी थी। इस गारंटी को पूरा करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कृषक उन्नति योजना की शुरूआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को आदान सहायता राशि का अंतरण उनके बैंक खातों में किया जाता है। किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की शासन द्वारा राज्य में किसानों से अपने वायदे के मुताबिक प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने के साथ ही दो साल के धान के बकाया बोनस की राशि का भुगतान भी किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य में खेती-किसानी और किसानों की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कृषि के क्षेत्र में संपन्नता से ही छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और विकसित राज्य बनाने का सपना साकार होगा।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)
Back to top button