छत्तीसगढ़रायगढ़

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ #ऑपरेशन अंकुश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

ऑपरेशन अंकुश : अवैध मादक पदार्थों पर सख्त प्रहार के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में प्रारंभ हुआ #ऑपरेशन अंकुश

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

3 आरोपी गिरफ्तार, कुल 27.300 लीटर अवैध शराब जप्त*

आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया*

एसएसपी शशि मोहन सिंह की दोटूक चेतावनी – अवैध शराब कारोबारियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं, #ऑपरेशन अंकुश के तहत होगी कठोर कार्रवाई*

*रायगढ़, 11 फरवरी* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की दिशा में सख्त अभियान *#ऑपरेशन अंकुश* चलाने के निर्देश सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन पर दिनांक 10.02.2026 को *#ऑपरेशन अंकुश* के तहत कोतरारोड़, लैलूंगा एवं तमनार पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से देशी प्लेन एवं महुआ शराब जप्त की गई।

➤ *कोतरारोड़ पुलिस : किरोडीमल नगर में 35 पाव देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार*

कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में मुखबिर सूचना पर किरोडीमल नगर स्थित शराब भट्टी के पास कार्रवाई करते हुए आरोपी मुरलीधर चौहान (41 वर्ष), निवासी उच्चभिट्ठी, थाना कोतरारोड़ को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से प्लास्टिक थैले में रखी 35 पाव रोमियो देशी शराब, कुल 6.300 लीटर, अनुमानित कीमत 2,800 रुपये जप्त की गई।

➤ *लैलूंगा पुलिस : ग्राम रूपडेगा में 12 लीटर महुआ शराब बरामद, आरोपी दबोचा गया*

इसी क्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोडासिया, मुडागांव एवं रूपडेगा क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर ग्राम रूपडेगा कटेलपारा निवासी डेरियाहा गोस्वामी के घर दबिश दी गई। तलाशी में आरोपी के कब्जे से 12 लीटर महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,200 रुपये बरामद हुई। आरोपी ने उक्त शराब बिक्री हेतु रखना स्वीकार किया।

➤ *तमनार पुलिस : सारसमाल में 09 लीटर कच्ची महुआ शराब व बिक्री रकम जप्त, आरोपी पकड़ा गया*

तमनार थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक सुरीत लाल सिदार द्वारा ग्राम बागबाडी, बुडिया एवं सारसमाल क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर थे। इस दौरान मुखबिर सूचना पर ग्राम सारसमाल में दशाई भगत (67 वर्ष) निवासी सारसमाल को पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 09 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब, अनुमानित कीमत 1,800 रुपये तथा बिक्री रकम 150 रुपये जप्त की गई।

*तीनों कार्रवाइयों में कुल 27.300 लीटर अवैध शराब, कुल अनुमानित कीमत लगभग 5,800 रुपये जप्त* की गई। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

👉 *एसएसपी शशि मोहन सिंह का कड़ा संदेश* —

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि *“जिले में अवैध शराब, गांजा, प्रतिबंधित दवाओं एवं अन्य मादक पदार्थों की अवैध खरीदी-बिक्री किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #ऑपरेशन अंकुश के माध्यम से ऐसे तत्वों पर लगातार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोग इसे त्यागकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ें तथा आमजन भी नशे से जुड़े मामलों की सूचना पुलिस को दें, सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”*

Back to top button