
मेसन ट्रेनिंग राजमिस्त्री प्रशिक्षण भ्रष्टाचार पर बड़ा खुलासा मामला जनपद पंचायत घरघोड़ा का है जहां छ्ब्बीस लाख रुपए प्रशिक्षण पर खर्चा कर दिए सिर्फ कागजों पर आखिर कैसे जानिए विस्तार से सूचना अधिकार से मिली जानकारी में जनपद पंचायत घरघोड़ा को 20023 से 2025 तक लगभग 26 हजार रुपए मेसन ट्रेनिंग राजमिस्त्री प्रशिक्षण के लिए आबंटन प्राप्त हुआ लेकिन बुद्धिमान अधिकारियों ने 2023- 24 में ही पूरा ट्रेनिंग आवास हितग्राहियों के आवास निर्माण में करवा दिए जबकि पूरा राशि प्राप्त ही नहीं हुआ था अब अजब गजब कारनामे की एक और कहानी मेसन ट्रेनिंग को किसी पंजीकृत ट्रेनरों से करवाना चाहिए लेकिन ऐसा भी नहीं किया गया आखिर करते भी कैसे कागजी घोड़ा जो दौड़ना था बात यहीं खत्म नहीं होती जब जनपद पंचायत घरघोड़ा द्वारा मेसन ट्रेनिंग करवाया जा रहा था तो पंचायत के सरपंच सचिव द्वारा हस्ताक्षरित मास्टर रोल को जनपद पंचायत घरघोड़ा बिल के रूप में कैसे उपयोग कर सकते है बात यहां भी खत्म नहीं होती इन्हीं के एक ट्रेनर ने बटवारा ऊपर तक जाने की बात भी स्वीकार कर लिया और कागजी लीपापोती करना भी स्वीकार कर लिया इससे साफ जाहिर होता है कि जिम्मेदार अधिकारियों तक भी हिस्सा पहुंचा है और पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है बहरहाल अब देखना ये होगा कि जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्यवाही की जाती है या कार्यवाही न कर हिस्सा मिलने की बात को सही साबित करते है