छत्तीसगढ़तमनाररायगढ़

तमनार कृषि विभाग की बड़ी कार्यवाही पिकअप सहित पचास बोरी डी ए पी खाद जप्त

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

रायगढ़/तमनार। कृषि विभाग तमनार ने अवैध रूप से परिवहन एवं भंडारण किए जा रहे डीएपी खाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 बोरी खाद जब्त की है। यह कार्रवाई तमनार विकासखंड के भालूमुड़ा क्षेत्र में की गई, जहां बाराद्वार से लाकर खाद खपाया जा रहा था।
जानकारी के अनुसार कृषि विभाग को लंबे समय से क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के खाद की बिक्री एवं परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर विभागीय टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में डीएपी खाद लदी मिली। संबंधित दस्तावेजों की मांग किए जाने पर चालक वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका।
बताया जा रहा है कि जब्त खाद की मात्रा लगभग 50 बोरी है। प्रारंभिक पूछताछ में वाहन चालक ने बताया कि उक्त खाद बाराद्वार से लाई गई थी तथा इसके सप्लायर के रूप में विकास अग्रवाल का नाम सामने आया है। चालक के कथन के आधार पर विभाग अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गया है।
कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के लिए अनुदान एवं नियंत्रित दरों पर उपलब्ध कराई जाने वाली खाद की कालाबाजारी एवं अवैध तस्करी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में खाद के स्रोत, परिवहन और वितरण से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश एवं अन्य प्रासंगिक कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय किसानों का कहना है कि खेती-किसानी के सीजन में अक्सर खाद की कृत्रिम कमी पैदा कर कालाबाजारी की जाती है, जिससे उन्हें अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे में कृषि विभाग की यह कार्रवाई किसानों के हित में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
फिलहाल जब्त खाद और पिकअप वाहन को विभागीय कब्जे में लेकर आगे की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)
Back to top button