छत्तीसगढ़तमनार

VB G RAM G) योजना के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

तमनार, 22 जून 2026। जनपद पंचायत तमनार में दिनांक 22 जून 2026 को वीबीजीआरएएमजी (VB G RAM G) योजना के प्रभावी एवं सुचारु क्रियान्वयन हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

किया गया। इस प्रशिक्षण में जनपद क्षेत्र के समस्त रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों ने भाग लिया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य योजना के प्रावधानों, कार्यों के चयन, तकनीकी मानकों, प्रशासनिक प्रक्रियाओं तथा कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान करना था। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को योजना के उद्देश्यों, दिशा-निर्देशों एवं कार्यान्वयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में रोजगार सहायकों को ग्राम स्तर पर योजना के प्रचार-प्रसार, हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से समन्वय, कार्यों के पंजीयन, अभिलेख संधारण तथा समय-समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। वहीं तकनीकी सहायकों को कार्यों के तकनीकी प्राक्कलन, माप पुस्तिका संधारण, गुणवत्ता नियंत्रण, तकनीकी स्वीकृति एवं निर्माण कार्यों के मानकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न व्यावहारिक उदाहरणों एवं प्रस्तुतियों के माध्यम से योजना के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों की प्रक्रिया समझाई गई। साथ ही प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान करते हुए योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
अधिकारियों द्वारा सभी रोजगार सहायकों एवं तकनीकी सहायकों से अपेक्षा की गई कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में योजना के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों का संचालन सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति मिल सके और आमजन को योजना का अधिकतम लाभ प्राप्त हो।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण से प्राप्त जानकारी का उपयोग करते हुए योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Back to top button