तमनाररायगढ़

तमनार में निर्माणाधीन छात्रावास भवन निर्माण पर सवाल, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे गंभीर प्रश्न

तमनार में निर्माणाधीन हॉस्टल पर सवाल, ठेकेदार की मनमानी से गुणवत्ता पर उठे गंभीर प्रश्न
तमनार, रायगढ़।
तमनार में निर्माणाधीन आदिवासी छात्रावास भवन के निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा निर्धारित स्टीमेट और तकनीकी मानकों का पालन किए बिना निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिससे भवन की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार, भवन निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता वाली सामग्री के स्थान पर घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। इतना ही नहीं, प्लिंथ (नींव के ऊपर) से ऊपर के निर्माण में बड़े आकार की ईंटों का इस्तेमाल किया गया है, जबकि निर्माण कार्य स्वीकृत स्टीमेट एवं विभागीय मानकों के अनुरूप किया जाना चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते निर्माण कार्य की तकनीकी जांच नहीं कराई गई, तो भविष्य में यह भवन विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कराने, उपयोग की जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच करने तथा दोषी पाए जाने पर ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

वही विभाग के एस डी ओ को दूरभाष के माध्यम से पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो साहब फोन ही रिसीव नहीं किए

अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और निर्माण कार्य में सामने आई कथित अनियमितताओं पर क्या कार्रवाई करता है।

Back to top button