छत्तीसगढ़रायगढ़

अज्ञात शव मिलने से क्षेत्र में दहशत पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी

रायगढ़ जिले के थाना जूटमिल क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 7:10 बजे बरगढ़ डुमरिया क्षेत्र में करीब 55 वर्षीय अज्ञात पुरुष का शव मिला। मृतक का चेहरा लंबा, बाल सफेद एवं अधपकी दाढ़ी थी। उसने सफेद रंग की हाफ शर्ट और पीले रंग की फूल पैंट पहन रखी थी। उसके कान में गहरे नीले रंग का पेन लगा हुआ था तथा एक पैर में आई.वी. कैनुला लगा मिला, जिससे संभावना जताई जा रही है कि उसका हाल ही में किसी अस्पताल में उपचार हुआ होगा।
थाना जूटमिल पुलिस ने धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर शव की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति मृतक की पहचान के संबंध में जानकारी रखता हो तो तत्काल थाना जूटमिल रायगढ़ से संपर्क कर सूचना दें।

Back to top button