छत्तीसगढ़तमनार

“झूमता सावन” में झूमे हिंडाल्को कर्मी हिंडाल्को लेडीज क्लब के आयोजन

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.05
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.06
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.16
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.07 (1)

हिंडाल्को लेडीज क्लब का आयोजन “झूमता सावन” में झूमे हिंडाल्को कर्मी,

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (2)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.15 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.14 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.13
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12
  • आशिया होदा के सिर सज़ा सावन क्वीन का ताज
  • लेडीज़ क्लब के शानदार आयोजन में जमकर दिखा महिलाओं का हुनर
  • लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष पारूल मिश्रा ने बांधा समा
  • मुख्य अतिथि आर.के.गुप्ता, अर्चना गुप्ता के गीत से झूमे दर्शक

रायगढ़। सावन महीने को लेकर हिंडालको लेडीज क्लब का आया सावन झूम के आयोजित किया गया। जिसमे “आओ हुज़ूर तुमको सितारों में ले चलूं….दिल झूम जाए ऐसे नज़ारों में ले चलूं.”. । हिंडाल्को लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष पारूल मिश्रा ने यह गाना गाया और पूरा का पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट में डूब गया। इसके बाद बारी आई अर्चना गुप्ता की। उन्होंने माइक थामा और “ये है रेश्मी ज़ुल्फों का अंधेरा ना घबराइए..”। फिर बारी आई हिंडाल्को माइंस एंड मिनिरल के प्रमुख आर.के. गुप्ता और श्रीमती गुप्ता के युगल गीत “जब कोई बात बिड़ग जाए, जब कोई मुश्किल पड़ जाए तुम देना साथ मेरा” … की । दोनों ने अपने सधे हुए सुर से इस गीत द्वारा लोगों का खूब मनोरंजन किया। मौका था हिंडाल्को लेडीज क्लब के “झूमता सावन “ कार्यक्रम का। मंच सजा था और मौके का पूरा इस्तेमाल करते हुए लेडीज़ क्लब की महिलाओं और हिंडाल्को के कर्मचारियों व अधिकारियों नें अपने हुनर से सभी का दिल जीत लिया।
कोयले के खदान से हुनर के मंच तक। हिंडाल्कोकर्मियों ने अपने शानदार प्रतिभा से लोगों को जमकर मनोरंजन किया। हिंडाल्को कोल वर्टिकल के प्रमुख विवेक मिश्र ने अपनी उपस्थिती व सक्रिय भागीदारी से पूरी टीम का लगातार उत्साहवर्धन किया। ज्वाइंट प्रेसिडेंट दीपेश भाटिया ने “सामने ये कौन आया दिल में मची हलचल” गीत गाकर पूरे सभागार में हलचल मचा दी। कार्क्रम में क्लसटर एचआर प्रमुख सतीश आनंद व श्रीमती रश्मी आनंद ने अपनी प्रस्तुती से समा बांधा। बुधवार की शाम झूमता सावन कार्यक्र में एक के बाद एक कई मनोरंजक खेल का आयोजन किया गया। जिसकी शुरूआत इसकी टोपी उसके सर खेल से हुई। इसके विजेता गंगेश पाणिग्रही और सविता पाणीग्रही रहे। फिर जोड़ी बनाओ प्रतियोगिता हुई जिसमें सभी सदस्यों ने भाग लिया। इसे विजेता श्री आरके गुप्ता और श्रीमती अर्चना गुप्ता रहे। इस मौके पर श्रीमती आशिया होदा को सावन क्वीन के खिताब से नवाज़ा गया। इसका चयन एक लकी ड्रा के माध्यम से हुआ।कार्यक्रम का संचालन रंजना नाग और अभय शर्मा मनमोहक अंदाज में कर लोगों का खूब मनोरंजन किया। इस मौके पर एचआर प्रमुख विनोदानंद ठाकुर, प्रेम कुमार सिंह, प्रकाश कुमार, ,नेहा भाटिया, कुसुम पटनायक, स्वाती पांड्या, विभा जैन, चाहत संखोलिया, साधना पांडेय व अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष पांडेय , दीपक संखोलिया देवांग पांड्या, देवरंजन पटनायक, शमशुल होदा, डोया पटनायक, स्वादी पांड्या, माइंस प्रबंधक गोविंद कुमार, संजय साहू आदि ने महत्वपूर्ण योगदान किया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.11
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.10
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.12 (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.09
WhatsApp Image 2026-01-25 at 14.40.08 (1)

Back to top button